Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के बाद अपनी खाकी की बारी! SP केशव के एक साल में 69 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कहीं निलंबन तो कहीं लाइनहाजिरी, कहीं थाने से हटाया गया तो कहीं वेतन काटा…

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Sep 21, 2026, 10:12 AM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखना भी है। कुशीनगर में SP केशव कुमार के एक साल के कार्यकाल में पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का आंकड़ा भी खासा चर्चा में रहा है।
उपलब्ध प्रकाशित मामलों को क्रमवार देखें तो कम से कम 69 पुलिसकर्मियों पर निलंबन,लाइनहाजिरी, स्थानांतरण या अन्य विभागीय/प्रशासनिक कार्रवाई दर्ज मिलती है। यह संख्या उपलब्ध अलग-अलग रिपोर्टों में दर्ज कार्रवाई को जोड़कर बनती है; पाठक बंधु ..! को इसे अनिवार्य रूप से 69 अलग-अलग दोषसिद्ध पुलिसकर्मी नहीं माना जाना चाहिए। साथ ही साथ एक साथ 29 पुलिसकर्मियों को हटाया गया, जो भी एक चर्चा का विषय बना रहा।
कार्यकाल की शुरुआत में ही तीन साल से अधिक समय से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों को हटाने की कार्रवाई हुई। अक्टूबर 2025 में 14 उपनिरीक्षकों को लाइनहाजिर और 15 उपनिरीक्षकों को दूसरे थानों में स्थानांतरित किया गया—कुल 29 पुलिसकर्मी।

जानकारी रहे कि जनवरी 2026 में SP केशव कुमार के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइनहाजिर किया गया। वही गांजा तस्करों से गठजोड़ पर चार सिपाही निलंबित हुए। मार्च में पुलिस और गांजा तस्करों के कथित गठजोड़ का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक जांच में चार सिपाहियों की भूमिका सामने आने पर उन्हें निलंबित किया गया और बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए भी पत्र भेजा गया। मामले में तस्करों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ। इतना ही नहीं शराब दुकानों से अवैध वसूली के आरोप में दो अधिकारी नपे। मई में शराब की दुकानों से कथित अवैध वसूली और महीना मांगने के आरोपों की जांच के बाद तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक और बहादुरपुर चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पिछले नौ महीनों में भ्रष्टाचार के आरोपों में दस से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी थी।

Advertisement

अगस्त में सबसे बड़ा एक्शन—28 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर हुए। अगस्त में संदिग्ध आचरण वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। एक निरीक्षक और चार उपनिरीक्षकों समेत 28 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया। इसके साथ ही बीट रिपोर्टिंग में खराब प्रदर्शन पर आठ थानेदारों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

इस माह सितंबर में जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायत पर नेबुआ नौरंगिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक संदीप यादव को निलंबित कर दिया गया और जांच CO कसया को सौंपी गई। SP ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात कही।

संदेश साफ—वर्दी है तो जवाबदेही भी है…..!!

इन कार्रवाइयों का अंतिम कानूनी अथवा विभागीय निष्कर्ष संबंधित जांच और प्रक्रिया पर निर्भर करेगा, लेकिन आंकड़ों से इतना जरूर सामने आता है कि SP केशव कुमार के कार्यकाल मेंपुलिसकर्मियों की ड्यूटी, आचरण और शिकायतों को लेकर विभागीय कार्रवाई का सिलसिला लगातार चला।
अब सवाल यह है कि इस सख्ती का असर जनता तक कितना पहुंचा?

जवाब मिलता है IGRS के आंकड़ों में…
पढ़िए सीरियल-3 में।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi