हाटा कुशीनगर । श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग और उम्मीद सामाजिक संस्था के सहयोग से हाटा रामजानकी मंदिर समीप लेबर अड्डा पर उपस्थित श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान हाटा रामजानकी मंदिर समीप लेबर अड्डा पर आये 115 श्रमिकों का मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय टीम द्वारा श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई और निर्माण श्रमिकों का पंजीयन भी किया गया
शिविर में श्रम विभाग, कुशीनगर की ओर से श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय एवं श्री शशि शेखर मिश्रा राजेश उपस्थित रहे और उम्मीद संस्था से वरुण राय , ,चिकित्सा विभाग की टीम डॉ अनिल कुमार डॉ सौम्या और श्रमिक राकेश , निकेश ,सुनील ,रवि सुरेश , दिवाकर ,राधेश्याम , जीतेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
