News Addaa WhatsApp Group Join करें

चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 9, 2026  |  8:07 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार WhatsApp

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की पांच बोटा सागौन की लकड़ी और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया...

पुलिस के अनुसार, वादी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए खड्डा पुलिस टीम ने कलामुद्दीन उर्फ कमालुद्दीन पुत्र भुलई निवासी दरगौली डोमनपट्टी, थाना हनुमानगंज को चोरी की पांच बोटा सागौन की लकड़ी और एक पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में खड्डा थाने में मु0अ0सं0 224/2026 के तहत धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कुशीनगर और महराजगंज जनपद के विभिन्न थानों में पूर्व के कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और हत्या समेत अन्य गम्भीर मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक विनय सिंह और आरक्षी अमित सिंह शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित

हाटा कुशीनगर । श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी
अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया सख्त निर्देश
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया सख्त निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी…

अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking