Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हृदय में बसाने पर मिलती है श्रीराम कृपा – पं. रामज्ञान पाण्डेय

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jan 22, 2024, 3:07 PM IST • अब तक 194 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • अभिमान मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु -कथा व्यास
  • अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर हुई कथा
  • श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुई कथा

हाटा/कुशीनगर। ईश्वर की महिमा अनंत है।वे अनादि हैं, सर्वकालिक हैं और सर्वत्र विराजमान हैं। उन्हें अपने हृदय में बसाने से ही उनकी कृपा मिलती है।

उक्त बातें स्थानीय श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में चल रहे श्रीराम कथा के अंतिम पांचवें दिन की कथा में कहीं। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और भाईयों के जन्म के बाद नामकरण का कार्य गुरु वशिष्ठ ने किया। लक्षण के आधार पर चारों भाइयों का नामकरण किया । उन्होंने कहा कि भगवान सर्वत्र विराजमान हैं।कण कण में व्याप्त हैं। लेकिन जबतक हम उन्हें भावपूर्वक हृदय में नहीं बसाते हैं तबतक उनकी कृपा नहीं होती है। यही माध्यम है परमात्मा से सानिध्य का। शिक्षा ग्रहण करने से लेकर भगवान की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने वनवास, सीता हरण और तमाम लोगों के उद्धार की कथा से लेकर लंका विजय के बाद विभीषण को लंका की राजगद्दी पर बिठाने और पुनः माता जानकी और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या पहुंचने पर भव्य स्वागत की कथा रोचक रही। भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ श्रीराम कथा का समापन हुआ।

Advertisement

इस दौरान प्रबंधक अग्निवेश मणि मंत्री महामहोपाध्याय गंगेश्वर पाण्डेय अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण पाण्डेय, सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ सुधाकर तिवारी, रमेश भारद्वाज, भोला गुप्ता, दिलीप जायसवाल, संजय पाण्डेय, मोहन पाण्डेय,, विश्वास मणि, उपेंद्र तिवारी, पिंटू उपाध्याय, राजू बर्नवाल, मनोज गिरी, मिथिलेश चौरसिया, विनोद मणि, आदि उपस्थित रहे।इस दौरान भण्डारे का भी आयोजन किया गया। श्री राम के जयकारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi