Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

सपा ने कौशांबी और कुशीनगर से उम्मीदवार घोषित किए, जानिए किसको मिला टिकट

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 12, 2024, 8:10 PM IST • अब तक 164 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कौशांबी और कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की.

सपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल से शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की सूची साझा की. इसके अनुसार कौशांबी (आरक्षित) से पुष्‍पेन्‍द्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

Advertisement

पुष्पेंद्र सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के पुत्र हैं. इंद्रजीत सरोज कौशांबी जिले के मंझनपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. कौशांबी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मौजूदा सांसद विनोद सोनकर को फिर से उम्मीदवार बनाया है.

कुशीनगर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा और इस सीट पर सपा ने पिंटू सैंथवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय कुमार दुबे के मुकाबले मैदान में उतारा है. पिंटू सैंथवार 2022 में देवरिया विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. उनके पिता दिवंगत जन्मेजय सिंह भाजपा से देवरिया के विधानसभा सदस्य रहे हैं.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi