Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

Swami Prasad Maurya New Party News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का कर दिया ऐलान! नाम और झंडा सामने आया

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 19, 2024, 12:40 PM IST • अब तक 224 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

Swami Prasad Maurya New Party Announced: समाजवादी पार्टी से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी के गठन का एलान कर दिया है. स्वामी की पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। इस पार्टी का झंडे की तस्वीर भी सामने आई हैं. जिसे तीन रंगों को मिलाकर बनाया गया है. ख़बरों के मुताबिक मौर्य 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं जिसे वो संबोधित करेंगे. इसके बाद उनकी आगे की रणनीति सामने आ सकती है. अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी का एलान करने के बाद सपा में फूट पड़ सकती है. कई नेता मौर्य के समर्थन में उनके साथ आ सकते हैं. इनमें हाल ही में इस्तीफ़ा देने वाले कमलाकांत गौतम और सलीम शेरवानी जैसे नामों को लेकर भी चर्चा है. इसके अलावा अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल भी उनका समर्थन कर सकती है. पल्लवी पटेल ने भी अखिलेश यादव पर पीडीए को धोखा देने का आरोप लगाया था.

Advertisement

ऐसा होगा मौर्य की पार्टी का झंडा

स्वामी प्रसाद मौर्य की नई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के झंडे की तस्वीर भी सामने आई हैं जिसे नीले, लाल और हरे रंग को मिलाकर बनाया गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे साल 2016 में एक पार्टी बनाई थी. बसपा से बग़ावत के बाद मौर्य ने लोकतांत्रिक बहुजन मंच नाम से पार्टी का गठन किया था, जिसका एलान उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली ग्राउंड में किया था. हालांकि इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. साल 2017 में उन्हें योगी सरकार वन में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. हालांकि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले वो बीजेपी को छोड़कर सपा के साथ आ गए थे.

पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुलकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. उनके इस्तीफ़े के पीछे उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा जाना वजह माना जा रहा है. मौर्य ने दावा किया था कि जब से वो सपा में आए हैं लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके बयानों को निजी बताकर ख़ारिज किया जा रहे हैं और उन्हें निष्प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया था कि अब गेंद अखिलेश यादव के पाले में है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi