Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

तमकुहीराज: चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 20, 2023, 4:55 PM IST • अब तक 189 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मुकेश चौबे/न्यूज अड्डा

तमकुहीराज/कुशिनगर। स्थानीय पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 386/2023 धारा 379/411 भादवि0 से सम्बन्धित एक अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र सुनील चौहान निवासी ग्राम नोनिया पट्टी सलेमगढ़ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ,उप निरीक्षक रणवीर सिंह ,हे0 का0 उमेश राजभर ,का0 राहुल पाण्डेय थाना तमकुहीराज की पुलिस टीम ने पुराने सेल टैक्स चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी,तब तक मोटर साइकिल बीआर o५ यू२९०० पर सवार एक युवक तमकुहीराज के तरफ से आया,जिसे रोक कर आवश्यक कागजात की चेकिंग की गई जो फर्जी साबित हुआ,जब उस युवक से पुलिस टीम ने गंभीरता से जानकारी लिया तो उपरोक्त मोटर साइकिल चोरी की निकली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi