Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

तमकुहीराज: सिख धर्म या हिंदू धर्म दोनो में कोई भेदभाव नही- निलय सिंह, युवा भाजपा नेता

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 26, 2023, 4:23 PM IST • अब तक 64 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तमकुहीराज/कुशीनगर (मुकेश चौबे) । गोबिंद भवन तमकुही राज में भाजपा नेता धनंजय राय के आवास पर गुरु गोविंद सिंह जी के दो पुत्र फतेह सिंह एवं जोरावर सिंह के बलिदान की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह उर्फ ओशियर सिंह रहे। मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह ने कहा की आज के दिन 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जानें के एलान करनें के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दिया।

अपने संबोधन में विस्तार से चर्चा करते हुए भाजपा युवा नेता, युवाओं के प्रेरणा नायक निलय सिंह ने कहा कि सिख धर्म या हिंदू धर्म दोनों में कोई भेद नहीं दोनों एक ही है हिंदुत्व का यह स्वभाव रहा है कि जब-जब इसके ऊपर कोई विपदा कोई संकट आयी है तो यह अपने भीतर से ही ही एक नए रूप में सामने आता है,इस्लाम के अखाड़े में हिंदुत्व के ऊपर जब संकट आया तो वह खालसा धर्म सिख धर्म के रूप में प्रकट हुआ।

Advertisement

भविष्य में जब गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों फतेह सिंह और जोरावर सिंह के सामने यह प्रस्ताव आता है कि इस्लाम कबूल कर लो या फिर मृत्यु दण्ड तब गुरु जी के दोनों महान सपूतों ने कहा कि या तो अकाल तख्त की तरफ हमारा सर झुकता है नहीं तो पिता गुरुदेव के आगे।परिणाम स्वरूप उन्हें मृत्यु दंड मिलता है।तत्कालीन बादशाह औरंगजेब उन्हें दीवार में चुनवा देता है।परंतु वे अपने धर्म मार्ग से हटना स्वीकार नहीं करते,मृत्यु को गले लगा लेते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव पांडेय, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा,कृष्ण बिहारी मिश्र,शैलेंद्र पांडेय,राधेश्याम श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, राजेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

टैग्स: #तमकुहीराज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi