News Addaa WhatsApp Group Join करें

लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं मिश्रौली व दुमही की टीमें

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 5, 2024  |  6:49 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं मिश्रौली व दुमही की टीमें
  • चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का तृतीय दिन
  • राजापाकड़ के बल्लेबाज छोटू व तिवारी पट्टी के गेंदबाज रहीमुद्दीन चुने गए मैन आफ दी मैच

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को दो लीग मैच खेले गए। पहले मैच में मिश्रौली ने अमवा दुबे व दूसरे मैच में दुमही ने रामकोला को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले चौथे लीग मैच में टास जीतकर अमवा दुबे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मिश्रौली की धारदार गेंदबाजी के आगे अमवा के सभी खिलाडी 10.5 ओवर में 77 रन पर आउट हो गए। लक्ष्य का पीछा करती मिश्रौली की टीम ने आठवें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। मिश्रौली टीम के बल्लेबाज बादशाह ने 11 गेंद पर 5 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। इन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। पांचवें लीग मैच में टास जीतकर श्री देवामन दुर्गा क्रिकेट क्लब दुमही के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। बल्लेबाज शफी ने 24 गेंद में 5 छक्के व चार चौकों की मदद से 54 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे एसएससी क्रिकेट क्लब रामकोला के सभी खिलाड़ी 11.5 ओवर में 79 रन पर आउट हो गए। दुमही ने 36 रनों से मैच जीत लिया व शफी मैन आफ दी मैच से पुरस्कृत किया गया। अपने अपने लीग मैच जीत मिश्रौली व दुमही की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। कामोद कुमार व सिद्धार्थ ने अंपायरिंग, सेराज अहमद ने स्कोरिंग व कृष्णा ने कमेंट्री की।

इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यवसाई रजनीश राय विशिष्ट अतिथि बलिदानी चंद्रभान चौरसिया के पिता राजबलम चौरसिया व अनुग्रह राय ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजक अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, सुशांत, नीरज कुमार , अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking