News Addaa WhatsApp Group

UP Police Bharti 2024: सिपाही भर्ती के लिए 60 हजार पदों के लिए आए 50 लाख आवेदन, 15 लाख से अधिक महिलाओं ने भी भरे फॉर्म

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2024  |  10:26 AM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Police Bharti 2024: सिपाही भर्ती के लिए 60 हजार पदों के लिए आए 50 लाख आवेदन, 15 लाख से अधिक महिलाओं ने भी भरे फॉर्म

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 60 हजार 244 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 16 जनवरी की रात 12 बजे बंद हो गया। इस सीधी भर्ती के लिए 16 जनवरी की रात 12 बजे तक रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. आवेदन करने वालों में 15 लाख महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं. इसके साथ ही सबसे बड़ी संख्या में होने वाली सिपाही भर्ती में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या ने भी इतिहास रच दिया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 24,102, ईडब्ल्यूएस के लिए 6,024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264, अनुसूचित जाति के लिए 12,650 व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 1204 पद आरक्षित रखे गए हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात 12.00 बजे कांस्टेबल भर्ती के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को लॉक कर दिया गया. अब 20 जनवरी तक शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन किया जा सकता है. विंडो लॉक करते वक्त 50,14,924 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे.बोर्ड ने इस भर्ती में करीब 32 लाख आवेदन की संभावना जताई थी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 18 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के लिए 6500 से अधिक केंद्र बनाने की तैयारी की गई थी. अब 50 लाख से अधिक आवेदन के बाद दो से तीन पालियों में परीक्षा की योजना बनाई जा रही है.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41...

यूपी पुलिस कांस्टेबल के एक पद पर 83 दावेदार
बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के एक पद के लिए करीब 83 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. आवेदन करने वालों में करीब 35 लाख पुरुष व 15 लाख महिलाएं हैं. पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है. इस भर्ती के बाद यूपी पुलिस सबसे ज्यादा महिला कर्मियों वाला पुलिस बल बन जाएगा. महिला कांस्टेबल के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा बनेगा चुनौती
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 50 लाख आवेदन आने के बाद आगामी 18 फरवरी को लिखित परीक्षा कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा. दरअसल, तमाम अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाएंगे. इस दौरान परिवहन से लेकर यातायात तक के पुख्ता इंतजाम करने होंगे. वहीं परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था में भी बड़े बदलाव करने होंगे. बता दें कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का सारा ध्यान अब परीक्षा कराने पर केंद्रित हो गया है.

भर्ती बोर्ड ने करीब 31 लाख आवेदन आने की संभावना के दृष्टिगत परीक्षा की तैयारियां की थी. इसके लिए प्रदेश में करीब 6500 परीक्षा केंद्र बनाने की कवायद की जा रही थी. बोर्ड द्वारा जोन में 4844 तो कमिश्नरेट में 1640 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे. सबसे ज्यादा 832 परीक्षा केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं. अब इन केंद्रों में दो से तीन पाली में परीक्षा आयोजित करने पर गहन मंथन हो रहा है क्योंकि सभी 50 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा एक-साथ कराना मुमकिन नहीं है. भर्ती बोर्ड इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने के दृष्टिगत रेलवे और रोडवेज से भी अतिरिक्त इंतजाम करने का अनुरोध करने की तैयारी में है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे
भर्ती के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा की व्यवस्था की गई है. परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी. इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था की गई है. गलत उत्तर देने पर 0.5 की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी.

यूपी पुलिस कांस्टेबल के परीक्षा में सॉल्वर गैंग पर रहेगी पैनी नजर
भर्ती बोर्ड परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले सॉल्वर गैंग पर भी पैनी नजर रखेगा. इसके लिए एसटीएफ और जिलों की पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है. साथ ही चिन्हित सॉल्वर गैंग और नकल माफिया गिरोह पर भी परीक्षा से पहले सख्ती बरतते हुए अंकुश लगाया जाएगा. इसके अलावा परीक्षा के दौरान संदिग्धों की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा भी लिया जाएगा. इलेक्ट्रानिक डिवाइस की मदद से नकल रोकने का पुख्ता बंदोबस्त भी होगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस
यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस

लखनऊ (न्यूज़ अड्डा): उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जून 2026 से उपभोक्ताओं…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking