News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: ए साहब, पापा बहुत दारू पीते हैं….नन्हे फरियादी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लगाई गुहार…देखे विडीओ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2023  |  9:57 AM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ए साहब, पापा बहुत दारू पीते हैं….नन्हे फरियादी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लगाई गुहार…देखे विडीओ

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक जनसभा में शामिल हुए. जहां पर एक मासूम बच्चे नीरज कुमार (8 वर्ष) ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई और कहा कि साहब मेरे पिता बहुत दारु पीते हैं और पूरा घर-खेत सब कुछ बेच दिए हैं. मासूम बच्चे ने डिप्टी सीएम के आगे हाथ जोड़कर अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, इतना ही नहीं बच्चे ने डिप्टी सीएम से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की भी मांग कर डाली.

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मासूम नीरज ने बताया कि हम लोग बिस्कुट बेचकर घर का काम और खर्च चलाते हैं. इसके साथ ही मासूम ने कहा कि साहब मेरे पापा मेरी बहन की शादी जबरदस्ती करा दिए हैं, मेरी बहन नाबालिग है और एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं नीरज ने बताया कि ज्ञापन लेकर पहुंचा था और साहब को मैंने दिया है. बोला है कि पापा बहुत दारु पीते हैं और सारा खेत और मकान बेच दिए हैं. कार्रवाई के लिए साहब के पास पहुंचा हूं और बोले हैं कि जल्द ही कार्रवाई होगी.

देखे  विडीओ

पिता द्वारा दारु पीने से परेशान हैं मासूम

इधर मासूम बच्चे की फरियाद को सुनकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधायक घोसी को संबंधित अधिकारी से कार्य कराने के निर्देश दिए. मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव का रहने वाला नीरज कुमार जहां पर उसके दो बहन-भाई हैं. वह अपने पिता द्वारा बहुत दारु पीने से परेशान है. मासूम बच्चे ने कहा कि मेरी मां मनरेगा में मजदूरी करती है और हम लोगों आपसे उम्मीद करते हैं कि साहब हमें न्याय दिलाए नहीं तो पूरे परिवार को इच्छा मृत्यु दिलाने की कृपा करिए. हम लोग मांग करते हैं कि हमें न्याय दिलाने का काम करिए.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking