Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

UP: दरवाजे पर खड़ी थी बारात, दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से लेकर भागा प्रेमी

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 17, 2023, 5:47 PM IST • अब तक 207 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

उत्तर प्रदेश। घर में खुशी का माहौल था। दरवाजे पर बारात आ चुकी थी। सभी लोग वरमाला की तैयारी कर रहे थे। दुल्हन को सजने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा गया, लेकिन वह यहां से वापस ही नहीं आई। दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई. बारात आने के ठीक पहले यह खबर सुनकर दूल्हा थाने पहुंचा और पुलिस से दुल्हन को बरामद करने की गुहार लगाई. इस सूचना के बाद जहां वधू पक्ष अपनी बेटी की तलाश में जुटा हुआ है, तो वहीं वर पक्ष बारात की तैयारी में खर्च हुए धन की वापसी की बात कह रहा है. जबकि पुलिस टीम दुल्हन की तलाश किए जाने की बात कह रही है.

शादी से कुछ देर पहले ही दुल्हन के ब्यूटी पार्लर से रफूचक्कर होने का यह मामला हमीरपुर की सदर कोतवाली इलाके का है. यहां पुराने बेतवा घाट से बारात आनी थी. एक तरफ वर पक्ष बारात लेकर जाने की पूरी तैयारी में था, तो वहीं वधू पक्ष बारातियों का स्वागत सत्कार करने की तैयारी कर चुका था, और बेटी को सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा जा चुका था. चाची भी लड़की के साथ ब्यूटी पार्लर गई हुई थी. लेकिन जब चाची ब्यूटी पार्लर से अकेली घर लौटी तो शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई.

Advertisement

दरअसल, चाची ने लड़की के पिता सहित परिजनों को बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उनकी बेटी को ब्यूटी पार्लर से अपने साथ भगा ले गया है. तुरंत यह जानकारी वर पक्ष को दी. इस सूचना के बाद से ही वर पक्ष के घर में भी डीजे की आवाज़ थम गई है और मायूसी-सी छा गई है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi