News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP पंचायत चुनाव: 24 से 26 मार्च के बीच जारी होगी अधिसूचना, जानें कब और कितने चरण में होगा मतदान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 9, 2021  |  12:03 PM

1,453 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP पंचायत चुनाव: 24 से 26 मार्च के बीच जारी होगी अधिसूचना, जानें कब और कितने चरण में होगा मतदान!

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Gram Panchayat Chunav 2021) का ऐलान 24 से 26 मार्च के बीच किया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) 75 जिला पंचायतों, 826 विकास खंडों और 58,194 ग्राम पंचायतों के चुनाव 4 चरणों में कराने की तैयारी कर रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग की कोशिश है कि 30 अप्रैल तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएं. प्रत्येक चरण में तीन से चार दिन का अंतर होगा. हर जिले में एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा.

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

पंचायती राज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 19 मार्च को राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में तीन से चार दिन तक अपने चार वर्षों की उपलब्धि का प्रचार प्रसार करेगी. ऐसे में चार-पांच दिन बाद पंचायती राज विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके बाद 25 या फिर 26 मार्च को आयोग द्वारा अधिसूचना जारी हो सकती है.

पंचायती राज विभाग जारी करेगा पहली अधिसूचना

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की फाइनल लिस्ट 17 मार्च तक आएगी. आरक्षण का निर्धारण होने के बाद उसे अंतिम रूप देने में तीन से चार दिन का समय लगेगा. उम्मीद है कि 22 मार्च तक आरक्षण की फाइनल सूची आयोग को मिल जाएगी, जिसे जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजा जाएगा. इसके बाद आयोग की तरफ से चुनाव कराने का प्रस्ताव पंचायती राज विभाग को भेजा जाएगा. आयोग के प्रस्ताव के बाद विभाग पहली अधिसूचना जारी करेगा. इसके अगले दिन निर्वाचन आयोग पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान और अचार संहिता लागू होने की घोषणा करेगा.

4 चरणों में होगा मतदान

आयोग के मुताबिक 30 अप्रैल तक चार चरणों में मतदान कराया जाएगा. प्रत्येक चरण के बीच तीन से चार दिन का अंतर होगा. हर जिले में एक ही चरण में चुनाव होगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking