News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, अजीत सिंह हत्याकांड में ढूंढ रही थी लखनऊ पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 5, 2021  |  2:36 PM

1,148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, अजीत सिंह हत्याकांड में ढूंढ रही थी लखनऊ पुलिस
  • पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, अंतरिम जमानत पर रिहा
  • लखनऊ पुलिस अजीत सिंह हत्याकांड में ढूंढ रही थी, प्रयागराज में किया सरेंडर.
  • जौनपुर के 2017 के मामले में मिली अंतरिम जमानत.

लखनऊ/प्रयागराज। मारपीट जानलेवा हमले के लंबित मुकदमे में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आज प्रयागराज में स्पेशल कोर्ट (एमपी/एमएलए) में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उनकी अंतरिम जमानत मंजूर कर ली और जमानत दाखिल करने पर रिहा कर दिया। पूर्व सांसद के उपस्थित न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। नियमित जमानत पर सुनवाई 29 जुलाई को होगी।
यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ता देवेश शुक्ल को सुनकर दिया। आज जिस मामले में धनंजय सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया, वह घटना 6 नवंबर 2017 की जौनपुर के खुटहन थाने की है। वादी कुंवर हरिवंश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खुटहन ब्लाक प्रमुख सरजू देवी के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव लाया गया था। वादी की बहू नीलम सिंह क्षेत्र पंचायत की सदस्य होने के नाते उसके साथ खुटहन गई थी। आरोप है कि पूर्व सांसद ललई यादव के ललकारने पर धनंजय सिंह, नवीन सिंह, बृजेश सिंह उर्फ प्रिन्सू आदि जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर जला दिया और साथ आई महिलाओं के आभूषण लूट लिए‌ बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि उन्हे राजनीतिक रंजिश के कारण झूठा फंसाया गया है।
अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी…
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आज भले ही जौनपुर के पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर किया हो, पर कहा जा रहा है कि लखनऊ पुलिस द्वारा पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में उनके विरुद्ध लगातार शिकंजा कसे जाने के चलते ही आज उन्होने सरेंडर किया। इस हत्याकांड में लखनऊ पुलिस ने उन्हे हत्या की साजिश रचने का अभियुक्त बनाया है। इस मामले में भी उनके खिलाफ वारंट जारी हो चुका है तथा उन पर इनाम भी घोषित किया जा चुका है। बताते चलें कि लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की 6 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस की जांच में दावा किया गया था कि पूर्व सांसद ने शूटरों की मदद की थी। वहीं, वारदात का मुख्य शूटर गिरधारी विश्वकर्मा लखनऊ पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा जा चुका है। एनकाउंटर में मारे गए गिरधारी से धनंजय की नजदीकियां पाई गई हैं। सीजेएम कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए हैं। लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को आईपीसी 302, 307 समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया है।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking