News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुफ्त में कोरोना वैक्सीनेशन का तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, CM Yogi कर सकते हैं ऐलान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 19, 2021  |  3:54 PM

750 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुफ्त में कोरोना वैक्सीनेशन का तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, CM Yogi कर सकते हैं ऐलान

कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश रुक गया था. अब आम जनजीवन सामान्य हो रहा है, वहीं कोरोना की वैक्सीन भी आ चुकी है. देशभर में वैक्सीनेशन की शुरुआत भी हो चुकी है. पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का मुफ्त वैक्सीनेशन हो रहा है, वहीं आम नागरिकों के वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. कई राज्यों की सरकारें केंद्र सरकार से सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग कर रही हैं.

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इन सबके बीच आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की सरकार लोगों के मुफ्त वैक्सीनेशन की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार लोगों के मुफ्त वैक्सीनेशन का ऐलान कर सकती है. सूत्रों की मानें तो सूबे में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सरकार लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन का तोहफा देने की तैयारी कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक यूपी सरकार बजट में मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए एक विशेष फंड का प्रावधान करने की तैयारी में है. सरकार की ओर से बजट में विशेष फंड का ऐलान किया जा सकता है. सरकार इस पर विचार कर रही है. गौरतलब है कि 22 फरवरी को यूपी का बजट पेश किया जाना है. सूत्रों के मुताबिक सरकार बजट में मुफ्त टीकाकरण का ऐलान कर सकती है.

बता दें कि भारत में निर्मित वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इस्तेमाल को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने अनुमति दे दी थी. इसके बाद देशभर में पिछले महीने वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी. पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स का वैक्सीनेशन किया गया. चरणबद्ध तरीके से वैक्सीनेशन किया जाना है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking