Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में अब नहीं लगेगा जाम! प्रशासन ने कसी कमर, अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज• सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन
Advertisement

मुबंई में अब कोरोना के 5 से ज्यादा केस मिलने पर सीज होगी बिल्डिंग

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 19, 2021, 12:25 AM IST • अब तक 994 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

न्यूज अड्डा/ एम. के. अंसारी

मुंबई:- महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को बढ़ते मामलों के बीच मुंबई के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने कहा है कि यदि एक बिल्डिंग में 5 या ज्यादा कोरोना पेशेंट पाए जाते हैं तो उसे सील कर दिया जाएगा।

Advertisement

बीएमसी ने यह भी बताया, ‘जो लोग घरों पर क्वारंटीन किए गए हैं उनके हाथों के पीछे मुहर लगाई जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन में बिना मास्क यात्रा कर रहे लोगों की निगरानी के लिए 300 मार्शल हायर किए गए हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त मार्शर्ल्स मुंबई में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेंगे।’ आईएस चहल ने कहा, ‘वेडिंग हॉल, क्लब और रेस्ट्रॉन्ट्स आदि में छापेमारी की जाएगी ताकि यह देखा जा सके कि वहां कितनी संजीदगी से नियमों का पालन किया जा रहा है। ब्राजील से लौट रहे लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन में जरूर भेजा जाएगा। जहां पर कोरोना के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं वहां टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी।’

उद्धव ठाकरे ने बुलाई बैठक:-

उधर, महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना के असर को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। राज्य के विदर्भ इलाके में कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बताया कि विदर्भ के यवतमाल, अकोला और अमरावती इन 3 जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। ऐसे में गुरुवार की इस बैठक में इन तीन जिलों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि राज्य सरकार इन तीन जिलों में फिर से लॉकडाउन लगाएगी या नहीं? महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 4787 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में अब तक कुल मरीजों की संख्या 20,76,093 तक पहुंच गई है। राज्य में बीते 24 घंटों में 40 लोगों की मौत हुई है। जबकि राज्य में अब तक कुल 51,631 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। राज्य में फिलहाल ऐक्टिव मरीजों की संख्या 38,013 है।

मुंबई में 721 करोना के नए केस

मुंबई में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 721 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। इसकी वजह से बीएमसी की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। मुंबई में अबतक कुल मामले 3,15,751 तक पहुंच गए हैं जबकि शहर में अब तक 11,428 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi