News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सीएचसी में संचारी व दस्तक रोग की रोकथाम हेतु ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 18, 2021  |  4:11 PM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सीएचसी में संचारी व दस्तक रोग की रोकथाम हेतु ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न 

राम बिहारी राव/न्यूज अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | शासन की मंशा के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में गुरूवार को दस्तक रोग /संचारी रोग नियंत्रण माह कार्यक्रम का ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक किया गया। बैठक में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री को घर- घर जाकर लोगों को जे0ई0/ए0ई0एस0 से बचाव हेतु जानकारी देने व जागरूक करने की बात कही गई।साथ ही बुखार से पीड़ित बच्चों की सूची , छय रोग से प्रभावित व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सूची व दिमागी बुखार से विकलांग हुए बच्चों की सूची प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में अंतर विभागीय विभागों चिकित्सा स्वास्थ्य ,नगर विकास विभाग, पंचायती राज, पशुपालन विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग ,शिक्षा विभाग ,चिकित्सा शिक्षा विभाग ,समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग ,सूचना विभाग आदि विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाना है। सीएचसी प्रभारी डा0 ए0के0 गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण 1 मार्च से 31 मार्च व दस्तक रोग नियंत्रण हेतु 10 मार्च से 24 मार्च तक कार्यक्रम संचालित होगा।उन्होंने जाानकारी दी कि अभियान केे अन्तर्गत आईएमआई में 0 से 2 वर्ष तक के समस्त बच्चे व जेई के लिए 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवतियों का टीकाकरण किया जाएगा।बैठक में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आलोक मिश्रा एवं ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर विनय सिंह ने संचारी रोग ,जे0ई0 और आईएमआई की विधिवत जानकारी दी।बैठक में एडीओ पंचायत, पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि, नगर पंचायत , शिक्षा विभाग, विकास परियोजना की प्रभारी सीडीपीओ कृष्णावती देवी एवं पाथ मॉनिटर शेषमणि ,यूनिसेफ के मॉनिटर चिरंजीव एवं डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर वशिष्ट गिरी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking