Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में अब नहीं लगेगा जाम! प्रशासन ने कसी कमर, अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज• सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन
Advertisement

लॉकडाउन लगते ही महाराष्ट्र छोड़ने लगें प्रवासी मजदूर, फिर नहीं झेलना चाहते लॉकडाउन का दर्द

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 14, 2021, 10:07 AM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बुधवार से राज्य में धारा-144 लागू करने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की घोषणा के बाद कुछ प्रवासी कामगार अपने मूल स्थानों पर लौटने लगे हैं। प्रवासी श्रमिकों को मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से अपने गृह राज्यों के लिए रवाना होते देखा जा सकता है।

Advertisement

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते साल मार्च में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इस दौरान कुछ दिनों तक सड़कों पर प्रवासी कामगारों की भारी भीड़ देखने को मिली थी। हालांकि बाद में उन मजदूरों के लिए सरकार की तरफ से ट्रेनों की व्यवस्था की गई और उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया गया।

कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार से धारा 144 लागू करने सहित राज्य में एक मई तक कई सख्त प्रतिबंधों की घोषणा की। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि वह नए प्रतिबंधों को “लॉकडाउन” नहीं कहेंगे।

नए दिशानिर्देशों के तहत, राज्य में सभी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थान, गतिविधियां बंद रहेंगे। केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि राज्य में धारा 144 लागू होने तक सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, खेल परिसर बंद रहेंगे। फ़िल्मों की शूटिंग, धारावाहिक, विज्ञापन महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक निलंबित रहेंगे। सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) भी इस दौरान बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 60,212 नए मामले सामने आए थे। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 7,898 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। शहर में 26 मौतें हुईं।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi