Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल, तरयासुजान पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा• हाटा में अब नहीं लगेगा जाम! प्रशासन ने कसी कमर, अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज• सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट
Advertisement

सेक्स स्कैंडल में फंसे बीजेपी के मंत्री, नौकरी के बदले यौन संबंध के लिए डाल रहे थे दबाव

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 3, 2021, 7:59 PM IST • अब तक 906 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

बेंगलुरु | कर्नाटक में बीजेपी सरकार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इस बार मामला बहुत ही गंभीर है, क्योंकि राज्य के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली पर यौन शोषण का आरोप लगा है। साथ ही इस मामले की एक सीडी भी लीक हुई है। दावा किया जा रहा कि सीडी में मंत्री का वीडियो बकायदा ऑडियो के साथ है। हालांकि कर्नाटक पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि पीड़ित मंत्री के पास गई थी। इस दौरान मंत्री ने उसे गाली दी, साथ ही नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इस दौरान महिला ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर दिया। इसके बाद से महिला को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था। जिस पर उसने सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली से संपर्क किया। इसके बाद कल्लहल्ली महिला की ओर से शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

Advertisement

कल्लहल्ली के मुताबिक वो पुलिस के पास गए थे और कमिश्नर को ऑडियो-वीडियो क्लिप सौंपा। साथ ही वो घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक कमिश्नर के निर्देश के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं जब इस मामले में मीडिया ने मंत्री रमेश जारकीहोली से संपर्क करने की कोशिश की, तो वो नहीं मिले।

कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

वहीं इतने बड़े आरोप के बाद कर्नाटक में बीजेपी सरकार और मंत्री जारकीहोली विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही वो मंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक जब तक मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तब तक मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi