Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे
Advertisement

हाटा: खबर का असर! वीडियो वायरल पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को किया निलम्बित

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 5, 2020, 6:05 PM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

जनसमस्याओं पर लापरवाही,अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,दोषियो के बिरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी: प्रमोद कुमार त्रिपाठी (उपजिलाधिकारी)

हाटा/कुशीनगर: हाटा तहसील के लेखपाल रवि कांत के द्वारा वरासत चढ़ाए जाने के नाम पर खुलेआम पैसा लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ । वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रविकांत लेखपाल अहिरौली बाजार क्षेत्र में सेंदुआर व मुंडेरा ग्राम सभा में कार्यरत हैं। इस वीडियो में इनके पास एक व्यक्ति अपनी वरासत चढ़ाने के लिए आ रहा है और इनके पास ही बैठे एक व्यक्ति के माध्यम से पैसे के लेनदेन की बात हो रही है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद लेखपाल उस व्यक्ति से पैसे लेते हुए दिखाई पड़ रहे है। इस मामले का जाँचोपरांत उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को उक्त लेखपाल को गम्भीर अनियमितता के आरोप मे लेखपाल को निलम्बित कर दिया ।उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि अराजकता व अनमितता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कही किसी आमजन को कोई शिकायत हो हमसें कभी भी मिलकर अवगत करा सकता है ।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi