Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी
Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 6, 2020, 4:41 PM IST • अब तक 1.6K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना कप्तानगंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण-

Advertisement

कप्तानगंज कुशीनगर :-पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र द्वारा दिन शनिवार को जनपद के थाना कप्तानगंज का आकस्मिक निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के आवासीय भवनों, भोजनालय, कार्यालय आदि के स्थानो को भी स्वच्छ रखनें हेतु निर्देश दिया गया। विवेचना-निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना निरीक्षण व लावारिस तथा मुकदमाती मालों के निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। थानास्टाफ का नियमित सम्मेलन व उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण सक्षम स्तर से कराये जानें, बीट कर्मचारियों द्वारा बीट सूचना दर्ज करानें तथा इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधि0/कर्म0 को सुरक्षात्मक ढंग से आने-जाने वाले व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ व चेकिंग करनें, लोगों को जागरूक करने, अनिवार्य रुप से मास्क का प्रयोग करनें, स्वयं सोशल डिस्टेन्सिंग नियमों का पालन करने व ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आदेशित किया गया।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi