Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

इंग्लैंड पर अबतक की सबसे बड़ी जीत :- अंग्रेजों को चित कर टीम इंडिया ने लिया बदला, चेन्नई फतह कर 1-1 से बराबर की टेस्ट सीरीज

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 16, 2021, 1:11 PM IST • अब तक 1.3K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से हरा दिया। यह रन के लिहाज से टीम इंडिया की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को 1986 में लीड्स में 279 रन से हराया था। अक्षर पटेल ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। वे डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले देश के छठे गेंदबाज बने। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। अगला टेस्ट 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा।

चौथे दिन इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया। आज अश्विन-कुलदीप ने इंग्लिश टीम को 2-2 और अक्षर ने 3 झटके दिए। भारत ने पहली पारी में 329 रन और इंग्लैंड ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए।

Advertisement

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही

दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर डॉम सिबली 3 रन और नाइट वॉचमैन जैक लीच बिना खाता खोले आउट हुए। इन दोनों को अक्षर पटेल ने आउट किया। वहीं, रॉरी बर्न्स को 25 रन पर अश्विन ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। चौथे दिन अश्विन ने अपनी पहली ही बॉल पर डेनियल लॉरेंस को आउट किया। वे 26 रन बनाकर आउट हुए। ऐसा माना जा रहा था कि स्टोक्स अपने कप्तान के साथ मिलकर पारी को संभालेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

स्टोक्स 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया। वहीं, पोप 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर ने इशांत शर्मा के हाथों कैच कराया। अब तक दूसरी पारी में अक्षर 5 और अश्विन 3 विकेट ले चुके हैं। वहीं, कुलदीप को 1 विकेट मिला। कप्तान जो रूट 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। लंच से ठीक पहले बेन फोक्स 2 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने उन्हें अक्षर के हाथों कैच कराया। वहीं, स्टोन शून्य पर आउट हुए।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi