Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

विराट कोहली का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के बाद T-20 की छोडे़गें कप्तानी

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 16, 2021, 6:23 PM IST • अब तक 706 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. विराट कोहली ने कहा कि वो इस साल वर्ल्ड कप के ठीक बाद टी20 टीम की कप्तान का पद छोड़ देंगे. दरअसल विराट ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करने से उनके खेल पर बहुत ज्यादा असर पड़ रहा है. दरअसल पिछले कुछ समय से विराट की फॉर्म कुछ अच्छी नहीं चल रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है.

बने रहेंगे टेस्ट और वनडे के कप्तान

Advertisement

हालांकि विराट कोहली ने टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी जारी रखने का फैसला किया है. पिछले कुछ सालों से कोहली का बल्ला वैसा नहीं चल पाया है जैसा पहले चला करता था. कोहली पिछले दो साल से सभी फॉर्मेट में कोई भी शतक मारने में नाकाम रहे हैं. उनकी खराब फॉर्म के पीछे एक सबसे बड़ी वजह ये ही रही है कि वो तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करते हैं और उसका बोझ उनसे संभाला नहीं गया.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi