Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

कुशीनगर में इस वित्तीय वर्ष में होगी 1754 जोड़ों की शादी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य तय

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 26, 2023, 4:08 PM IST • अब तक 59 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में 1754 जोड़ों की शादी करायी जायेगी। इसके लिए आन लाइन आवेदन किया जा सकता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है।

इसके तहत हर वर्ष शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद के 1754 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य तय हुआ है। इसके लिए आवेदक को प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक तथा लड़के की आयु 21 वर्ष हो, साथ ही परिवार की वार्षिक आय दो लाख रूपये से अधिक न हो ।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi