Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

27 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क
Jul 27, 2020, 1:07 AM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मेष

आज नौकरी वाले लोगो को अधिकारी वर्ग के गंभीर रहने से थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन इसका परिणाम बाद में लाभदायक रहेगा सही समय पर कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायी वर्ग आज लेदेकर काम चलाने की नीति अपनाएंगे खर्च करने पर ही लाभ की स्थिति बन सकेगी।

Advertisement

वृष

आज सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपकी प्रशंसा तो करेंगे लेकिन सहायता करने से कतराएंगे। गृहस्थी के कार्यो में कंजूसी अथवा टालमटोल करने पर बहस हो सकती है। महिलाये आज कुछ ना कुछ कमी का अनुभव करेंगी फिर भी सीमित साधनों से प्रसन्न रहने में सफल होंगी।

मिथुन

आज आर्थिक लाभ देर-अबेर अवश्य होगा। आज आप सुख-सुविधा एवं मनोरंजन के लिए भी अनावश्यक खर्च करेंगे। महिलाये भी आज अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगी बीच मे किसी के टोकने से गुस्सा भी होंगी फिर भी परिवार के लिए हर प्रकार से सहयोगी ही रहेंगी।

कर्क

आज व्यवसायी वर्ग मध्यान तक थोड़ी दुविधा में रहेंगे लेकिन इसके बाद किसी का सहयोग मिलने से कार्यो को आगे बढ़ा पाएंगे। व्यवसाय में आज जोखिम ना लें निवेश देखभाल कर ही करें हानि हो सकती है। महिलाये धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहेंगी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे।

सिंह

आज आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साहित होंगे साथ ही निश्चिन्त होने पर लापरवाही भी बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिकारियों से किसी कारण नाराज रहेंगे। महिलाये मानसिक रूप से शांत रहेंगी परन्तु व्यवहारिकता में रूखापन दिखाएंगी।

कन्या

आज अधिकारी वर्ग की नरमदिली कार्यो को आसान बनाएगी। सरकार सम्भाधित कार्य आज पूर्ण हों सकते है प्रयास करते रहें। महिलाये अधिक बोलने की आदत के कारण हास्य की पात्र बनेगी लेकिन गृहस्थ को संभालने में सहायक भी रहेंगी। पैतृक सम्बन्धित कार्यो अथवा पिता से लाभ होगा।

तुला

आज व्यापारी वर्ग आज व्यापार में उतार चढ़ाव के दौर से गुजरेंगे एक पल में लाभ की आशा बनेगी अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। घर गृहस्थी में भी आज किसी ना किसी के बीमार पड़ने से अतिरिक्त परेशानी रहेगी। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा शांत रहेंगी।

वृश्चिक

आज व्यापारी वर्ग के लिये मध्यान तक का समय खाली जाएगा इसके बाद व्यवसाय में उछाल आने से दिन भर की कसर थोड़े समय मे ही पूरी कर लेंगे। परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा के ऊपर खर्च करेंगे। महिलाये मन इच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगी।

धनु

आज भविष्य की योजनाओ के साथ पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति पर भी खर्च होगा। आज मीठा बोलने वालों से दूरी बना कर रहें अन्यथा जेब ढीली करनी पड़ेगी। महिलाये घरेलू कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी फिर भी जिम्मेदारी समय पर पूर्ण कर लेंगी।

मकर

आज कार्य क्षेत्र की अपेक्षा आज घर का वातावरण व्यस्त होने पर भी शांति की अनुभूति कराएगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे। संध्या का समय थकान रहने से आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्त्री संतान का सुख सामान्य रहेगा।

कुंभ

आज कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी लेकिन मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इसका उचित लाभ नही उठा पाएंगे। धन लाभ होते होते रुकेगा। संध्या के समय ही निर्वाहयोग्य साधन बन सकेंगे। परिवार में भाई-बंधुओ में वैर विरोध रहेगा।

मीन

आज व्यवसाय को प्रसिद्धि मिलने से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यो को आज किसी भी हाल में ले देकर पूर्ण करलें इसके बाद बाधाएं आने लगेगी। पारिवारिक स्थिति भी शांत बानी रहेगी स्त्रीवर्ग शांति से अपने कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी ।

ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बई


ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र: 95943 18403/98208 19501

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi