News Addaa WhatsApp Group Join करें

BCCI Media Rights: Viacom 18 ने मारी बाजी, अब Jio Cinema और Sports 18 दिखाएगा India का मैच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 1, 2023  |  10:38 AM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BCCI Media Rights: Viacom 18 ने मारी बाजी, अब Jio Cinema और Sports 18 दिखाएगा India का मैच

भारत में होने वाले घरेलू क्रिकेट मैचों के लिए टीवी और डिजिटल मीडिया के राइट्स बिक गए हैं. पांच सालों के लिए टीवी और डिजिटल राइट्स रिलायंस (वायकॉम18) ने खरीदे हैं. अब टीम इंडिया के घरेलू मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क करेगा. वहीं मोबाइल और लेपटॉप पर जियो सिनेमा भारतीय टीम के घरेलू मुकाबलों का लाइव स्ट्रीमिंग करेगी.

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

पिछली बार साल 2018 में डिज्नी स्टार ने मीडिया राइट्स हासिल किए थे. इसके लिए डिज्नी ने 6,138 करोड़ रुपये (प्रति गेम 60 करोड़ रुपये) चुकाए थे. इस बार वायकॉम 18 आगामी पांच सालों के लिए कुल 5,966 करोड़ रुपये का भुगतान करगी. देखा जाए तो वायकॉम18 प्रति मैच 67.8 करोड़ रुपये (कुल 88 मैच) चुकाएगी.

बीसीसीआई ने मीडिया राइट्स ई-नीलामी के जरिए बेचे हैं. मीडिया राइट्स खरीदने की रेस में वायाकॉम 18 के अलावा डिज्नी और सोनी शामिल थी. इस पांच साल के चक्र में 88 घरेलू मुकाबले होंगे, जिनमें 25 टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं. इन मुकाबलों में भारतीय महिला टीम के मैच शामिल नहीं हैं. वॉयकॉम 18 को महिला टीम के मुकाबलों के प्रसारण अधिकार फ्री में मिले हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन
IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन

खेल डेस्क (NewsAddaa): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच
खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच

खड्डा/कुशीनगर। नगर के काली मंदिर के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित चार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking