News Addaa WhatsApp Group Join करें

Bihar: नितीश सरकार का फैसला 8 जून तक के लिए राज्य में बढ़ाया गया लॉकडाउन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2021  |  1:03 PM

669 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Bihar: नितीश सरकार का फैसला 8 जून तक के लिए राज्य में बढ़ाया गया लॉकडाउन!

बिहार सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है. लॉकडाउन को बिहार में चौथी बार बढ़ाया गया है. इसकी जानकारी खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके दी है. बिहार में अब लॉकडाउन का अगला चरण 8 जून तक होगा. इसको लेकर सरकार द्वारा नई गाइडलाइन भी जारी की जाएगी.
दरअसल बिहार में कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने 5 मई को पहली बार लॉकडाउन लगाया था, जिसे अभी तक तीन बार बढ़ाया जा चुका है. बिहार में पहली बार लॉकडाउन 15 मई तक लगाया गया था, उसके बाद स्थिति को देखते हुए सरकार ने इसे 25 मई तक बढ़ाया. इसके बाद क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में फैसला लेते हुए सीएम ने 1 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने की जानकारी दी थी.पहले से ही या कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार में कोरोनावायरस पर नियंत्रण के लिए सरकार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकती है. बिहार में कोरोना की रफ्तार लॉकडाउन लगाने के बाद से ही काफी धमी है और ये आंकड़ा रोजाना मिलने वाले केस की बात करें तो दो हजार के आसपास आ गया है.

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking