Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी
Advertisement

1 जुलाई तक घोषित होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, जानिए किस आधार पर छात्रों को मिलेंगे नंबर, यहां पढ़े पूरा डिटेल

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 17, 2021, 4:17 PM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

सीबीएसई बोर्ड बारहवीं बोर्ड का मू्ल्याकन कैसा होगा इसकी तस्वीर गुरुवार को साफ हो गई. केंद्र सरकार ने इस बाबत सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर बताया कि कैसे बारहवीं के नतीजे निर्धारित किए जाएंगे. केंद्र ने बताया की 12वीं के मूल्यांकन का आधार दसवीं-ग्यारहवीं का 30-30 फीसदी मार्क्स और बारहवी के 40 प्रतिशत नंबर को जोड़कर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.

जानकारी के अनुसार, सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में बारहवीं कक्षा (CBSE 12TH Board Result) की परीक्षाओं के लिए ग्रेड/अंक देने के लिए अपने मूल्यांकन मानदंड पेश किए. सीबीएसई ने बताया कि दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए टर्म परीक्षा में 5 पेपरों में से ‘बेस्ट ऑफ थ्री’ (यानी 5 में से 3 सर्वश्रेष्ठ विषयों के नंबर) अंकों पर विचार किया जाएगा. बारहवीं कक्षा के लिए, यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखा जाएगा. बोर्ड ने कोर्ट को मूल्यांकन का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि दसवीं-ग्यारहवीं का 30-30 फीसदी मार्क्स और बारहवी के 40 प्रतिशत नंबर को जोड़कर नतीजें घोषित किए जाएंगे.

Advertisement

इसके साथ ही अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जहां तक बारहवीं कक्षा के लिए अंतिम अंक देने का संबंध है तो एक मॉडरेशन कमेटी हो सकती है जो सभी छात्रों को रखने के लिए विभिन्न स्कूलों द्वारा अपनाई गई अंकन प्रणाली में अंतर को देखगी. वेणुगोपाल ने कोर्ट को बताया कि प्रत्येक स्कूल को तीन परीक्षाओं में प्राप्त छात्रों के अंकों पर विचार करने के लिए एक परिणाम समिति बनानी होगी, जिसे सीबीएसई की मॉडरेशन कमेटी द्वारा जांचा जाएगा.

इसके साथ ही बोर्ड ने छात्रों के लिए एक और सुविधा देगा. अटॉर्नी जनरल ने यह भी कहा कि जो छात्र वर्तमान तंत्र के माध्यम से अंक/ ग्रेडिंग से संतुष्ट नहीं हैं, वे कोविड-19 की स्थिति के बेहतर होने के बाद शारीरिक परीक्षाओं में शामिल होकर बेहतर कर सकते हैं या अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं. एजी केके वेणुगोपाल ने अदालत को बताया कि 12वीं बोर्ड के परिणाम की घोषणा 31 जुलाई 2021 तक की जाएगी.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi