News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सपा संग गठबंधन का ऐलान; देखें लिस्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 21, 2024  |  6:09 PM

194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सपा संग गठबंधन का ऐलान; देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे (Seat Sharing) को लेकर आखिरकर लंबे विचार-विमर्श के बाद सहमति बन गई है. इंडिया गठबंधन के दोनों घटकों के बीच काफी समय से इसे मुद्दे को लेकर बातचीत की जा रही थी. इसके तहत कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं शेष 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और अन्‍य सहयोगी दल चुनाव मैदान में होंगे. साथ ही सीट बंटवारे के तहत मध्‍य प्रदेश की खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी गई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रियंका गांधी ने इस गठबंधन को सही अंजाम तक पहुंचाने में सकारात्मक भूमिका निभाई है.

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

समाजवादी पार्टी और कांगेस नेताओं की संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अविनाश पांडेय ने कहा कि देश का सम्मान सुरक्षित रखने के लिए सभी जिम्‍मेदार दलों ने गठबंधन किया है. कांग्रेस को 17 सीटें गठबंधन में मिल रही हैं. दोनों दलों में गहन चर्चा और मशक्कत के बाद सीटों पर सहमति बन गई है.

यह गठबंधन पूरे देश के लिए संदेश : चौधरी

समाजवादी पार्टी के महासचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह गठबंधन पूरे देश के लिए संदेश है. उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं. अखिलेश यादव ने बार बार कहा है कि यूपी से ही बीजेपी केंद्र में आई थी, यूपी की वजह से ही 2024 में सत्ता से जाएगी.

देश के हालात बहुत खराब हैं : चौधरी

चौधरी ने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हैं. किसान नौजवान सड़कों पर हैं. पिछले 10 सालों से बीजेपी की कुनीतियों से वंचित वर्ग को बचाने के लिए इंडिया गठबंधनन के सपने को साकार किया गया है. हम मतदाताओं से निवेदन करते हैं कि वो देश को बचाने के लिए मतदान करें.

उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस :

  • अमेठी
  • रायबरेली
  • कानपुर नहर
  • फतेहपुर सीकरी
  • बाँसगांव
  • सहारनपुर
  • प्रयागराज
  • महराजगंज
  • वाराणसी
  • अमरोहा
  • झांसी
  • बुलंदशहर
  • गाज़ियाबाद
  • मथुरा
  • सीतापुर
  • बाराबंकी
  • देवरिया
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking