Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

DC v/s RR :- क्रिस मॉरिस की तूफानी बल्लेबाजी से पलटा मैच, राजस्थान ने दिल्ली को 3 विकेट से हराया

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 15, 2021, 11:39 PM IST • अब तक 643 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। IPL के 7वें मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 3 विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली के खिलाफ राजस्थान की यह लगातार 5 हार के बाद पहली जीत है। राजस्थान ने पिछली बार दिल्ली को 11 अप्रैल 2018 को हराया था। क्रिस मॉरिस ने 18 बॉल पर 36 रन बनाते हुए पूरा मैच पलट दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 150 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। डेविड मिलर ने 43 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने IPL में अपनी 10वीं फिफ्टी लगाई। दिल्ली के लिए आवेश खान ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

Advertisement

दिल्ली टीम की सीजन में पहली हार

दिल्ली की सीजन में यह पहली हार है। पहले मैच में उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शिकस्त दी थी। वहीं, राजस्थान की सीजन में यह पहली जीत है। टीम को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ नजदीकी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi