Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित
Advertisement

देवरिया: डीएम ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर, ग्राम पंचायत की तरह 75 फीसदी वोटिंग की मतदाताओं से की अपील

न्यूज अड्डा डेस्क
May 2, 2024, 3:46 PM IST • अब तक 76 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अनुरोध किया कि जिस प्रकार ग्राम पंचायत के चुनाव में मतदान के लिए उत्साह रहता है, लगभग उसी तरह का उत्साह लोकसभा के मतदान के लिए बनाएं और जनपद का मतदान प्रतिशत 75 पार कराये। ग्राम पंचायत के चुनाव में स्थानीय मतदाताओं के साथ ही जनपद के बाहर रहने वाले प्रवासी मतदाता भी घर लौटते हैं और जमकर वोट करते हैं। इस बार समस्त मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुनिश्चित सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गर्मी के दृष्टिगत छायादार स्थल और बैठने के लिए कुर्सियों की समुचित व्यवस्था की जा रही है। मतदाताओं के लिए शीतल पेयजल, शरबत एवं नींबू पानी की व्यवस्था भी होगी। लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Advertisement

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आज प्राथमिक विद्यालय जिगना मिश्र, प्राथमिक विद्यालय छपिया जयदेव, प्राथमिक विद्यालय बेहराडाबर , संविलियन विद्यालय कुरमौटाघाट, प्राथमिक विद्यालय गौनारिया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरहेचौरा, प्राथमिक विद्यालय भरहेचौरा, प्राथमिक विद्यालय चंदौली, मणिनाथ इंटर कॉलेज नोनापार इत्यादि का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी रैंप, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चार्जिंग पॉइंट, पंखा, पेयजल इत्यादि के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रधान एवं उनके प्रतिनिधियों को भोजपुरी भाषा में लिखित पाती भी सौंपी। इस दौरान एएसडीएम अंगद यादव, सीओ शिव प्रताप सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi