News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: बाईक सवार को बचाने में ट्रक पलटा, युवक की मौत, एक रेफर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2024  |  6:29 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: बाईक सवार को बचाने में ट्रक पलटा, युवक की मौत, एक रेफर
  • अनियंत्रित बाईक सवार को बचाने मे हुआ हादसा

रुद्रपुर/ देवरिया (विनय कुमार गुप्ता )। सोमवार को रुद्रपुर निबही मार्ग पर ट्रक एवं मोटरसाईकिल की भिड़ंत मे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे मे पलट गया जिसमे बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठे दूसरे साथी को ईलाज के बाद रेफर कर दिया गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब रुद्रपुर निबही मार्ग पर मझने पुल के समीप खाली ट्रक रुद्रपुर की ओर जा रहा था बताया जाता है की रुद्रपुर की तरफ से बाईक सवार भी आ रहे थे जिन्हे बचाने के चक़्कर मे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गया जिसमें बाइक सवार अंकुर कुमार पुत्र अखिलेश उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम फूलवरिया थाना भलुअनी की घटना स्थल पर मौत हो गयी पीछे बैठे प्रद्युम्न पुत्र हिमालय उम्र 22 वर्ष को सिर मे चोट लगने पर सीएचसी लाया गया जहाँ से चिकित्स्कों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडे,उपनिरीक्षक आशीष राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुटे रहे और मृतक युवक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking