News Addaa WhatsApp Group Join करें

Dhanbad Accident Live Update/झारखंड के धनबाद में रेलवे पुल निर्माण में लगे मजदूरों पर मलबा गिरा, चार की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 13, 2022  |  11:11 AM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Dhanbad Accident Live Update/झारखंड के धनबाद में रेलवे पुल निर्माण में लगे मजदूरों पर मलबा गिरा, चार की मौत

झारखंड की कोल नगरी धनबाद के लिए मंगलवार की रात अमंगलकारी खबर लेकर आई. कोल नगरी धनबाद में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया. धनबाद में एक निर्माणाधीन पुल गिर जाने से उसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है. निर्माणाधीन पुल के मलबे में दबकर कई लोग घायल भी हो गए हैं.

आपके लिए और..- नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की...

जानकारी के मुताबिक धनबाद के प्रधानखांटा और राखितपुर के बीच एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. इस निर्माणाधीन पुल के करीब से लोग आते-जाते भी रहते हैं. मंगलवार की रात भी सबकुछ सामान्य था. लोग आ रहे थे, जा रहे थे. इसी बीच मंगलवार की रात अचानक हादसा हो गया. निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा जमीन पर आ गिरा.

मौके पर हर तरफ मलबे का गुबार था. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़े. लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को भी दी. सूचना पाकर पुलिस टीम और बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया. पुल के मलबे में दबे लोगों को निकाल कर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने चार को मृत घोषित कर दिया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
01 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!
01 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज बेवजह की…

मथौली बाजार:चेड़ा देवी मंदिर पर लगने वाला मेला की नहीं होगा निलामी
मथौली बाजार:चेड़ा देवी मंदिर पर लगने वाला मेला की नहीं होगा निलामी

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली बाजार क्षेत्र में स्थित प्राचीन चेंड़ा देवी मंदिर…

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, आसनसोल से लौटा चुके हैं BJP का टिकट
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, आसनसोल से लौटा चुके हैं BJP का टिकट

लंबे समय से भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा…

Hemant Soren News Live: हेमंत सोरेन से सीएम पद से इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री
Hemant Soren News Live: हेमंत सोरेन से सीएम पद से इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हेमंत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking