News Addaa WhatsApp Group Join करें

बारिश में फोन भीग जाए तो घबराएं नहीं, ये तरीके अपनाने से होगा फायदा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2022  |  1:31 PM

528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बारिश में फोन भीग जाए तो घबराएं नहीं, ये तरीके अपनाने से होगा फायदा

बरसात का मौसम चल रहा है। देश के प्रत्येक हिस्से में लगातार बारिश हो रही है, हालांकि इस बारिश में भी लोगों का काम नहीं रुक रहा है। लोग काम के लिए घरों से बाहर जा रहा है। बरसात के मौसम में कई बार ऐसा होता है कि हम बारिश में भीग जाते हैं और साथ में हमारा फोन भी भीग जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि फोन गलती से पानी में गिर जाता है। तो आइए जानते हैं बारिश में अगर स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या करें और क्या न करें…

आज की हॉट खबर- मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं,...

फोन के भीगने या पानी में गिरने की स्थिति में पहला काम ये है कि अगर फोन ऑन है तो उसे ऑफ कर दें और किसी भी बटन को दबाने या फोन को ऑन करने की कोशिश ना करें। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहेगा।

यदि आपके पास पुराना फोन है जिसमें बैटरी निकालने की सुविधा है तो फोन की बैटरी, मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड को आराम से निकालें। अगर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी है तो शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहेगा। अब फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं। फोन में दिख रहे पानी को साफ कपड़े या पेपर नैप्किन से पोछें।

अगर हेयर ड्रायर नहीं है तो फोन को सूखे चावल में रख दें, लेकिन ख्याल रहे कि हेडफोन जैक में चावल ना चला जाए। फोन को कम से कम 24 घंटों तक सूखने के लिए छोड़ दें। भीगे हुए फोन को सुखाने का यह सबसे कारगर और आसान तरीका है।

अब फोन को चावल से निकालकर ऑन करें। अगर फोन ऑन नहीं होता है तो चार्जिंग में लगाएं और इसके बाद भी दिक्कत आ रही है तो किसी मोबाइल रिपेयर दुकान पर जाएं। या फिर सीधे सर्विस सेंटर जाएं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल…

शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र
शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र

पटनी गांव में भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन सुकरौली। नेहरू इंटर कॉलेज…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking