News Addaa WhatsApp Group Join करें

वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 6, 2026  |  6:24 PM

73 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल WhatsApp

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते ही कप्तानगंज पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की और पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज धीरेन्द्र कुमार राय की तत्परता से हुई इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

बताया जाता है कि थाना कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में विपक्षीगण ने उनके और उनकी पुत्री के साथ मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कप्तानगंज थाने में मु0अ0सं0-376/2026, धारा 115(2)/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय ने पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी रामनयन गुप्ता पुत्र कन्हई गुप्ता, निवासी मठिया शिवमंदिर के पास, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बोले थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय..!!

थानाध्यक्ष कप्तानगंज धीरेन्द्र राय का कहना है कि महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं होगा। पुलिस की कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट अथवा धमकी के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद को लेकर कानून अपने हाथ में न लें। विशेषकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा कोई भी मामला सामने आने पर पीड़ित पक्ष बिना किसी भय के पुलिस को सूचना दे।
पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ाने के बजाय कानूनी रास्ता अपनाएं। महिलाओं के साथ अभद्रता या हिंसा न केवल सामाजिक रूप से निंदनीय है, बल्कि ऐसी घटनाओं में दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिस तेजी से कप्तानगंज पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की, उसमें थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद बंधी है।पंजीकृत अभियोगमु0अ0सं0-376/2026 धारा- 115(2)/351(3) बीएनएस
थाना- कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त रामनयन गुप्ता पुत्र कन्हई गुप्ता, निवासी मठिया शिवमंदिर के पास, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर। के रूप में हुआ हैं।

जानकारी रहे कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, थाना कप्तानगंज ,उपनिरीक्षक जयप्रकाश शुक्ला, थाना कप्तानगंज,कांस्टेबल अकलेश कुमार, थाना कप्तानगंज की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking