हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
थानाध्यक्ष ने सभी समितियों से शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सभासद मनीष कुमार रुंगटा ने आयोजकों से नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने नवरात्र के दौरान नगर में मांस-मछली व अंडा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध तथा भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग के साथ ही खोया पाया बिभाग बनाने की मांग के साथ अंय बिंदुओं पर चर्चा किया
इस मौके पर भाजपा नेता उदयभान कुशवाहा, व्यास ओझा, नगर पालिका से अजय प्रताप राव, एसएसआई मनोज कुमार यादव नगर चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह व अन्य पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…
मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…
बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…