News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Oct 5, 2026  |  6:19 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अजीजनगर निवासी रामनेती यादव उर्फ छट्ठू यादव को कुशीनगर जनपद का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी पत्र में उनके मनोनयन की जानकारी दी गई है।
मनोनयन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आपके लिए और..- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रामनेती यादव संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

वहीं, मनोनयन पर रामनेती यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इलियास अंसारी,रणविजय सिंह मोहन, रामकोला ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, राकेश यादव उर्फ भोला यादव, प्रमोद पाण्डेय, ब्रजभूषण मिश्रा, बड़े लाल उपाध्याय, नन्दन दूबे, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मोतीचक महातम प्रसाद, परवेज आलम, पूर्व प्रधान रामचन्द्र गुप्ता, प्रवन्धक प्रमोद यादव सहित क्षेत्र के तमाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव
युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking