Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: विश्व अल्जाइमर दिवस पर लगा वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 21, 2023, 5:29 PM IST • अब तक 99 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • मनोरोग अब अभिशाप नही रहा-सीएमओ
  • मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं-प्रभारी चिकित्साधिकारी

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सीएचसी परिसर में गुरुवार को विश्व अल्जाइमर दिवस पर बृह्द राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रभारी चिकित्सा धिकारी द्वारा बैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। विश्व अल्जाइमर दिवस का इस वर्ष का थीम ‘न कभी बहुत जल्दी,न कभी बहुत देर’ है।

स्वास्थ्य शिविर को सम्बोधित करते हुये सीएमओ डॉ पटारिया ने कहा कि मनोरोग अब अभिशाप नही है,उसका पूर्ण उपचार है जिससे व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों को उपचार के साथ साथ अच्छी परामर्श की जरूरत है। उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षो में अल्जाइमर एक सामान्य बीमारी के रूप में उभर कर सामने आयी है। यह दिमाग को कमजोर करके यादाश्त पर असर डालता है। इस खतरा मस्तिष्क में प्रोटीन की संरचना में गड़बड़ी से होता है। इसे दूर करने के जागरूकता के साथ सही समय पर उपचार की जरूरत है। शिविर में बोलते हुये प्रभारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तभी हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा।जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता योगिता कुशवाहा एवं नैदानिक मनोविज्ञानिक अमृता कुमारी तथा मनोरोग नर्स बृज किशोर द्वारा विभिन्न मानसिक बीमारी के लक्षण जेसे नीद न आना, किसी काम में मन न लगना कानों में आवाज आना,भूत प्रेत का शक होना,ज्यादा पूजा पाठ करना,बड़ी बड़ी बाते करना, शक करना आदि मानसिक बीमारी के लक्षण हैं एवं इन लक्षणों के कारण व्यक्तिगत, सामाजिक एवं व्यवसाय जीवन में समस्या आती है तो व्यक्ति को मानसिक बीमारी है।इस बीमारी के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के टेली मानस हेल्पलाइन न.14416 या 1800 89 14416पर संपर्क करने को कहा गया तो वही अमृता द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय में ओपीडी न.13 एवं 9 में संपर्क कर सकते हैं। शिविर में कुल 307 मरीजों का उपचार हुआ जिसमें 19 मानसिक रोगी मिले जिनका उपचार करते हुये उन्हें परामर्श दिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एलबी यादव ने किया तथा संचालन डॉ आशुतोष मिश्र ने किया। अतिथियों के प्रति आभार सत्यप्रकाश रावत ने व्यक्त किया। इस दौरान डॉ वी प्रसाद,डॉ विजय प्रकाश,डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,डॉ विनीता कुशवाहा, डॉ सुरभि गुप्ता,चीफ फार्मासिस्ट अरविन्द सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,अरविन्द दुबे,राजीव कुमार राय,राजेन्द्र सिंह,राजकुमार चौधरी,लालसहब सिंह,विश्वामित्र गुप्ता,ब्रजेश उपाध्याय,राहुल श्रीवास्तव, इमरान खान,अम्बरीष गुप्ता,अरविन्द त्रिपाठी,सन्तोष, मुनीब,अजय यादव,सुनीता कुशवाहा,शीतल द्विवेदी सहित सभी उपस्थित रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi