Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: विधायक के प्रस्ताव पर विधुत व्यवस्था के सुधार के लिए 13 करोड 1 लाख रुपये जारी

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jan 15, 2024, 5:35 PM IST • अब तक 186 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर ऊर्जा विभाग ने हाटा क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी है, विधायक मोहन वर्मा ने ऊर्जा मंत्री ए0 के0 शर्मा से मिलकर बदहाल बिजली व्यवस्था व गर्मी के दिनों में अघोषित बिजली कटौती से पत्र लिखकर अवगत कराया था ।

ऊर्जा मंत्री ने विधायक मोहन वर्मा के पत्र को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया । जिसके चलते हाटा उपकेन्द्र (बिजली घर ) 220/132 के0वी0 का परिवर्तक क्षमता वृद्वि कार्य हेतु 13 करोड़ 01 लाख रूपये शासन द्वारा जारी किया गया है । जिससे क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली बिजली समस्या से आमजनमानस को निजात मिलेगी वहीं निर्बाध बिजली आपूर्ति से हम सभी लाभान्वित होंगे । विधायक मोहन वर्मा ने ऊर्जा मंत्री एवं मुख्यमंत्री जी का आभार जताया है ।।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi