हाटा/कुशीनगर। भारतीय भाषा समिति नयी दिल्ली भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित एवं श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के तत्वावधान में कार्यशाला एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के मंत्री महामहोपाध्याय आचार्य गंगेश्वर पाण्डेय ने कहा कि शनिवार को जगद्गुरु शंकराचार्य व्याखनमाला एवं रविवार को सरल मानक संस्कृतम् विषय पर कार्यशाला आयोजित किया गया है। जिसमें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रो रजनीश कुमार शुक्ल,प्रो सुधाकर मिश्र,प्रो हरि प्रसाद अधिकारी, जेएनयू नयी दिल्ली से प्रो संतोष कुमार शुक्ल, श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रो मार्कण्डेय नाथ तिवारी, मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय बिहार से प्रो श्रीप्रकाश पाण्डेय, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर से डा लक्ष्मी मिश्रा एवं संस्कृत भारती के प्रांतीय मंत्री डॉ जोखन पाण्डेय, तथा प्रांत संगठन मंत्री डॉ श्रीप्रकाश झा उपस्थित होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम दिवस विधायक मोहन वर्मा एवं द्वितीय दिवस नगरपालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह होंगे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…