News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: महिला ने प्रधानपति पर अपने समर्थकों संग घर में घुसकर की मारपीट करने का लगाया आरोप

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 6, 2024  |  7:27 PM

141 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: महिला ने प्रधानपति पर अपने समर्थकों संग घर में घुसकर की मारपीट करने का लगाया आरोप

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडेरा उपाध्याय मे निवासिनी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रधान पति व अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ही बेईज्जत करने का आरोप लगाया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडेरा उपाध्याय में ग्रामसभा द्वारा तालाब खुदाई का कार्य कराया जा रहा था कि इसी बीच प्रधानपति अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और पंचायत मित्र को मौके पर न पाकर उसको गाली गुप्ता देने लगे।इसी दौरान संगीता देवी पत्नी रमेश सिंह ने कहा कि हमारे दरवाजे पर अश्लील गाली गुप्ता मत दे जिस पर वह आक्रोशित हो गए तथा वह अपने समर्थकों के साथ मेरे घर में घुसकर मुझे व मेरे पति को मारने पीटने लगे मैं किसी तरह भाग कर अपने दुसरे कमरे में घुस गयी परन्तु समर्थकों के साथ प्रधानपति फाटक को ढकेलते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए डंडे से प्रहार किया । और घर में रखे सामानों को तोड फोड दिया जिससे हमारा काफी नुकसान भी हुआ है।

महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दबंगों से अपने परिवार की जान माल की रक्षा,तथा कार्रवाई की गुहार भी लगाई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking