News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में नौवीं मोहर्रम पर हुसैन के याद में बसहियां मे निकाली चौकी जुलूस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2023  |  8:48 AM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में नौवीं मोहर्रम पर हुसैन के याद में बसहियां मे निकाली चौकी जुलूस

पडरौना/कुशीनगर ! मुहर्रम को लेकर यादे हुसैन के शहादत मे शुक्रवार की शुबह बसहियां में जुलूस निकली गई । दर्जनों मोहल्लों के इमाम चौकों से सुबह से जुलूस निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। जुलूस का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रस्म चौकी,बैंड और अलम जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। करतब दिखाते युवाओं के प्रदर्शन को देखने के लिए जगह-जगह से आई लोगो की भारी भीड़ रही।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

सिधुआ स्थान गांव के मस्जिद को इमाम हाफिज मुख्तार ने बताया कि मुहर्रम को कर्बला के मैदान में यजीद पलीद की फौज ने इमाम हुसैन और उनके साथियों पर पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी,ताकि वो शासक यजीद पलीद की मातहती स्वीकार कर लें मगर इमाम हुसैन और उनके साथियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

मुहर्रम के साथ हर पल कर्बला में शहादत का वक्त करीब आ रहा था। यही कारण रहा कि शुक्रवार को मुहर्रम के एक दिन पुर्व बसहियां के अलग,अलग मुहल्लो से नौवीं मुहर्रम पर जुलूस निकाला गया। शुक्रवार की सुबह बसहियां गांव के विभिन्न इमाम चौकों से निकलने वाले जुलूस का नेतृत्व अलग-अलग लोगों ने किया। इस दौरान बसहियां बनबीरपुर के टोला पिपरा,नौका टोला,कुरैसी शेखटोलिया से जुलूस निकाले गए। ये सभी जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरकर फिर इमाम चौक पर आकर समाप्त हुए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking