Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

IND v/s ENG:- टीम इंडिया ने ओवल में रचा इतिहास; 50 साल बाद ओवल में इंग्लैंड को टेस्ट में हराया

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 6, 2021, 10:15 PM IST • अब तक 839 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में 157 रनों से मात दी है. लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच को भारत के गेंदबाजों ने जिताया है. इसी के साथ टेस्ट सीरीज में अब भारत के पास 2-1 की बढ़त हो गई है. इस पूरे ही मैच में भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के ऊपर हावी रहे.

Advertisement

गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 368 रनों का लक्ष्य रखा था. शुरुआत में इंग्लिश टीम के पलड़ा भारी नजर आ रहा था. लेकिन लंच के बाद गेंदबाजों ने मैच का रुख ही पलट दिया. शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया, जिसके बाद खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली. लंच तक इंग्लैंड ने दो विकेट खो दिए थे और मैच अभी किसी की भी झोली में जा सकता था. लेकिन लंच के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल ही कर दिया.

बुमराह और जडेजा ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया. बिल्कुल सही वक्त पर दोनों गेंदबाजों ने टीम के लिए जीत पक्की की. बुमराह अपनी फॉम में नजर आए और दो बल्लेबाजों को बोल्ड कर दिया. जडेजा ने भी अपनी फिरकी का जादू बिखेरा. उसके बाद शार्दुल ठाकुर ने कप्तान जो रूट को आउट कर टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचा दिया. उमेश यादव भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी धमाल मचा दिया. जडेजा, बुमराह, शार्दुल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.

बल्लेबाजों ने भी किया था कमाल

इस मैच की पहली पारी में जहां भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे वहीं दूसरी पारी में सभी ने कमाल कर दिया. टीम के हिटमैन ओपनर रोहित शर्मा ने 127 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ऋषभ पंत ने 50 और शार्दुल ठाकुर ने 60 रन बनाए. वहीं कप्तान विराट कोहली ने 42 रनों की पारी खेली. बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ही टीम इंडिया दूसरी पारी में 466 बनाने में कामयाब रही.

टीम इंडिया को मिली थी 387 रनों की बढ़त

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में टीम रोहित पुजारा के अलावा कोहली ने भी 44 रनों का योगदान दिया. जिसके बाद शार्दुल ठाकुर और पंत ने पारी संभाली और शतकीय साझेदारी की. शार्दुल ठाकुर ने 60 रनों की पारी खेली वहीं पंत ने 50 रन बनाए. जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 387 रनों की बढ़त हासिल कर ली.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi