Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

India tour of ireland 2023: आयरलैंड T20I के लिए भारतीय टीम की घोषणा, कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह की वापसी

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 1, 2023, 9:58 AM IST • अब तक 208 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

बीसीसीआई ने सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. तीन मैचों की सीरीज 18 से 23 अगस्त तक होनी है।

पीठ की चोट के लिए न्यूजीलैंड में सर्जरी कराने वाले बुमराह पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास के दौर से गुजर रहे हैं और इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में यहां अलूर मैदान पर मेहमान मुंबई टीम के खिलाफ अपने पूरे 10 ओवर फेंके थे।

Advertisement

चयनकर्ताओं ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने स्ट्रेस फ्रैक्चर की सर्जरी से पहले आखिरी बार भारत के लिए पिछले साल अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेला था। रुतुराज गायकवाड़ को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi