News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विदेश में कामगार मजदूर की मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा हाहाकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 30, 2025  |  1:59 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विदेश में कामगार मजदूर की मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा हाहाकार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली गांव निवासी सुग्गन चौहान जिनकी मौत विदेश में हो गयी थी, का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने विदेश मंत्रालय से पहल कर शव को मात्र 13 दिन में स्वदेश मंगा लिया। परिजनों के करूण क्रंदन से पूरा गांव शोकाकुल है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बीते 17 जनवरी को दुबई के जगलाली शहर में सीढ़ी से गिरकर सुग्गन चौहान की मौत हो गई। खबर जब परिजनों को मिली तो घर पर कोहराम मच गया। सूचना पर शोकाकुल परिजनों ने भाजपा नेता आनन्द सिंह से सम्पर्क कर शव को स्वदेश लाने के लिए आग्रह किया। भाजपा नेता आनन्द सिंह ने सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे से शोकाकुल परिजनों के तरफ से पत्र लिखकर फोन पर सूचना देकर शव स्वदेश लाने के लिए निवेदन किया था।

सांसद विजय कुमार दुबे विधायक विवेकानंद पाण्डेय के प्रभावशाली पैरवी के कारण विदेश से 13 दिनों में शव घर पहुंच गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ गई परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। गुरुवार को शोकाकुल परिजनों से आनन्द सिंह ने फोन पर सांसद विजय कुमार दुबे से वार्ता कराया जिस पर सांसद ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, पारस नाथ, रामपरीखन सिंह, श्रीराम चौहान, फरियाद अली आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking