Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: एसपी को पत्रक देकर बेटी के हत्यारों को बचाने का लगाया आरोप…पिता ने क्राइम ब्रांच से घटना के जांच की मांग किया

न्यूज अड्डा डेस्क
Jul 4, 2023, 7:57 PM IST • अब तक 206 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/कुशीनगर। चौरा खास थानाक्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग टोला बिनटोलिया निवासी एक पिता ने एसपी कुशीनगर को पत्रक देकर पुलिस द्वारा विवाहिता बेटी के हत्यारों को बचाया जा रहा है। पीड़ित ने घटना की जांच क्राइम ब्रांच या अन्य एजेंसी से कराने और न्याय की मांग की है।

थानाक्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग टोला बिनटोलिया निवासी उदयनाथ प्रसाद पुत्र नथनी प्रसाद ने बताया कि उसकी बेटी नीतू की शादी 12 दिसम्बर 2023 को थी। शादी को रश्म के बाद सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी गयी। सभी जगह न्याय की गुहार लगा कर थक चुका हूं। उपनिरीक्षक थाना चौरा खास द्वारा विवेचना में मोटी रकम लेकर लीपा पोती किया गया है। मैं विवेचना अधिकारी से सन्तुष्ट नहीं हूं। मैं और मेरी पत्नी ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन इन लोगों द्वारा थाने में बदलाव कर दिया गया। मदद का वादा करने के बाद भी बेटी की हत्या का ऑडियो वायरल होना, धमकी देना व थाने से भगाया गया। विवेचना में साक्ष्य छिपा लिया गया। जो मोबाइल हमारे घर से लेकर गए। उसका तीन सिम नम्बर 9224230831, 6260684705, 7525826728
गायब है।

Advertisement

दरोगा जी का कहना है उसी नम्बर का सिम दिलवा देंगे। प्रार्थी बहुत गरीब है । बेटी की हत्या की जांच की जांच पुनः कराने की मांग करते हुए पीड़ित ने बेटी को इंसाफ दिलाये जाने की गुहार लगाई।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi