Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: कलेक्ट्रेट में मनाई गई बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 14, 2024, 5:16 PM IST • अब तक 64 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को किया गया याद

कुशीनगर । भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा उनके छायाचित्र (तस्वीर)पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन अत्यंत प्रेरणादायी है। उनकी दूरदर्शिता समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को आज भी प्रेरित करती है। हम सभी को बाबा साहब की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद जफर, कलेक्ट्रेट नाजिर राज कुमार गुप्ता, नायब नाजिर, समस्त पटल सहायक, राजस्व तथा न्यायिक पटलों के सहायक तथा अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi