News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बारात से लौट रही बोलेरो पलटी, एक मरा छ: घायल

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 10, 2023  |  5:25 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बारात से लौट रही बोलेरो पलटी, एक मरा छ: घायल

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पटना गांव के सामने बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलरो देवरिया हाटा रोड के किनारे पलट गई। बोलेरो में बैठे सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार को दोपहर में एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गयी।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

शनिवार की शाम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मलुकही निवासी अभिमन्यु गौड़ के लड़के की बारात महुआडीह थाना के गांव रामपुर गौनरिया में गई हुई थी। आधी रात बाद बारात से सात लोगों को लेकर एक बोलेरो में मलुकही के लिए वापस आ रही थी जिसमें मलुकही निवासी 8 वर्षीय अंशु गोड़, दस वर्षीया दिव्या गोड़, 12 वर्षीया मधु गौड़, 26 वर्षीया मीना, 7 वर्षीया अंशीका, 5 वर्षीय दिग्विजय व 8 बर्षीय विनय आधी रात यूपी 57 बीएम 4497 नंबर की बेलोरो में बैठकर घर वापस लौट रहे थे, कि अभी बोलेरों सवार लोग हाटा कोतवाली के गांव पटना गांव के सामने पहुंचे थे कि बोलेरों की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर रोड के किनारे दरेसी में पलट गई।

इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां रविवार को दोपहर में मेडिकल कॉलेज में अंशु गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking