Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत समय सारिणी में हुआ बदलाव

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 26, 2023, 2:11 PM IST • अब तक 85 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण तक प्रस्तावित समय-सारिणी निर्गत किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत सम्बन्धित विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा 07 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 के बीच तैयार किया जाना है, एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 08 अगस्त से 05 अक्टूबर 2023 तक, तथा छात्र / छात्राओं द्वारा आन लाइन आवेदन 15 सितम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक तथा जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा को डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक/अग्रसारित 15 दिसम्बर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक किया जाना हैं।

Advertisement

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को अवगत कराया है कि शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु छात्रवृत्ति योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए सुसंगत शासनादेशों / छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन ससमय करना सुनिश्चित करें ।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi