News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सूचना विभाग द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2023  |  7:31 PM

101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सूचना विभाग द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

कुशीनगर । सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, नये कीर्तिमानों एवं नीतियों से सम्बन्धित बुद्धा पार्क में आयोजित त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक पड़रौना मनीष कुमार जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप जिला मजिस्ट्रेट मु0 जफर व अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार ने अतिथियों व पत्रकारों को विकास प्रदर्शनी में लगे सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
प्रदर्शनी का शुभारम्भ करते हुए विधायक पडरौना ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू व परिचित कराने हेतु इस विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विधायक ने विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रदर्शनी में लगे विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों/नये कीर्तिमानों का अवलोकन करने हेतु उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में आने की अपील किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहीत अन्य योजनाओ से अच्छादित होते व मेडिकल कालेज निर्माण की तरफ अग्रसर सहित अन्य विकासपरक कार्यो व योजनाओं पर बल दिया।

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

उन्होंने उपस्थित मीडिया बंधुओं से मीडिया के माध्यम से लोगो को प्रदर्शनी में आकर सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत होने की अपील की।उप जिला मजिस्ट्रेट मु0 जफर ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहितार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास के पथ पर अग्रसर नये आयामों सहित जनपद के विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन मानस को एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं की समग्र जानकारी मिल रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी आज से प्रारम्भ होकर 30 अगस्त को शाम तक संचालित रहेगी। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं, स्वास्थ्य, कौशल, रोजगार, कृषक, ऐतिहासिक व अध्यात्मिक विरासत व धरोहर प्रदेश व देश की प्रगति में अग्रसर विभिन्न योजनाओं नीतियों के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने जनपदवासियों महिलाओं, युवाओं, छात्र/छात्राओं से अपील किया की इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् आपको योजनाओं से सम्बन्धित क्रियान्वयन हेतु समग्र जानकारी प्राप्त होगी।

उक्त के अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी गण के साथ प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण सहित सूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking